प्रवेश
प्रक्रिया

आज के भौतिकवादी युग में बालकों के जीवन में लौकिक (स्कूल) शिक्षा के साथ-साथ जैन धार्मिक शिक्षा और संस्कारों का सिंचन करना अत्यंत आवश्यक है। आपसे निवेदन है कि अपने बच्चों को इस विद्यालय में भेजें और उन्हें श्रेष्ठ नागरिक और आत्मार्थी बनाकर जीवन जीने के लिए प्रोत्साहित करें।

कहान शिशु विहार में कक्षा 6 से 10 तक 5 वर्षीय पाठ्यक्रम निर्धारित किया गया है।  कक्षा 5  में अंग्रेजी माध्यम स्टेट बोर्ड  में 75% से अधिक अंक अथवा सीबीएसई (CBSE) बोर्ड में 80% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 20 योग्य विद्यार्थियों को प्रतिवर्ष कक्षा 6 में प्रवेश दिया जाता है। प्रवेश के इच्छुक छात्र को सबसे पहले प्रवेश फ़ॉर्म भरकर विद्यालय के पते पर भेजना होगा। प्रवेश फ़ॉर्म को अनिवार्य रूप से जनवरी के अंत तक जमा करना अनिवार्य है। आवश्यक पात्रता रखने वाले विद्यार्थियों को उनके अभिभावकों के साथ साक्षात्कार (इंटरव्यू) हेतु सोनगढ़ में आयोजित होने वाले पात्रता शिविर में आमंत्रित किया जाता है, जो हर वर्ष मार्च के अंतिम सप्ताह के आसपास आयोजित किया जाता है। इसकी सूचना संस्था के सोशल मीडिया प्लेटफार्म, वेबसाइट, वाट्सग्रुप आदि में  यथा समय प्रेषित की जाती है। प्रवेश प्रक्रिया और प्रवेश फ़ॉर्म से संबंधित समस्त जानकारी हमारी वेबसाइट पर उपलब्ध है।

शैक्षणिक वर्ष 2027-2028 के लिए प्रवेश प्रक्रिया नवंबर 2026 से प्रारंभ होगी। फ़ॉर्म डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए हैं।

कक्षा 6 के लिए फ़ॉर्म डाउनलोड करें:

हिंदी प्रवेश फ़ॉर्म
अंग्रेज़ी प्रवेश फ़ॉर्म

ADMISSION
Process

In today’s materialistic era, it is extremely essential to inculcate Jain religious values and education alongside worldly (school) education in the lives of children. We request you to send your children to this school and encourage them to become good citizens and lead life as a soul-seeker (Atmarthi).

A 5-year curriculum from Class 6 to 10 has been established at Kahan Shishu Vihar. Every year, 20 eligible students who have secured more than 75% marks in English Medium State Board or 80% marks in the CBSE board in Class 5 are granted admission to Class 6. Interested students must first fill out the admission form and send it to the school address. Admission forms must be submitted by the end of January. Students fulfilling the required criteria are invited along with their parents/guardians for an interview at the eligibility camp held in Songadh, which is organized every year around the last week of March. Information regarding this is shared in due course on the institution’s social media platforms, website, WhatsApp groups, etc. Complete details about the admission process and admission forms are available on our website.

The admission process for the Academic Year 2027–2028 will commence from November 2026. Forms are available below for download.

Download the forms for Class 6:
Hindi Admission Form
English Admission Form